सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Yogi government has changed the direction and condition of the state's development: District President

योगी सरकार ने बदली प्रदेश के विकास की दिशा व दशा : जिलाध्यक्ष

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 18 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Yogi government has changed the direction and condition of the state's development: District President
कलेक्ट्रेट के तथागत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आयुष्मान कार्ड वितरित करते जनप्रतिनि​धि व अ
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट के तथागत सभागार में बुधवार को नौ दिवसीय प्रदर्शनी व मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इस दौरान सात लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। साथ ही पांच टीबी मरीजों को पोषण किट प्रदान की गई।
Trending Videos

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा, डीएम अश्विनी कुमार पांडेय, सीडीओ शाहिद अहमद व एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार ने अपने नौ वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश के विकास की दिशा व दशा दोनों बदल दी है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था और इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूती प्रदान की है। प्रदेश में पहले जहां किसान आत्महत्या कर रहे थे, दंगे हो रहे थे व अराजकता फैली थी वहां अब खुशहाली व समृद्धि है। कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान भारत योजना के तहत सात लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। साथ ही निक्षयमित्र पहल अभियान के तहत पांच टीबी के मरीजों को पोषण किट का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टाॅल
कार्यक्रम में ग्राम विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, महिला कल्याण विभाग, पूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, पुलिस विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नगर पंचायत, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों की ओर से स्टॉल लगाए हैं। इन स्टॉलों का जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने भ्रमण कर जानकारी ली। इस दौरान स्थानीय कलाकार राजकुमार व एडीएम के आशुलिपिक केके वैश्य ने भक्तिगीत प्रस्तुत किया। डीएम ने बताया नौ दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में लोग योजनाओं की जानकारी लेकर उसका लाभ ले सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर एसडीएम प्रवीण यादव, सीएमओ डॉ. एके सिंह, सीएमएस डॉ. राजपाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed