सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Allegations of substandard interlocking

Shravasti News: श्रद्धालुओं ने मां कूष्मांडा स्वरूप को पूजा

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 22 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Allegations of substandard interlocking
राज​र्षि काली मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु
विज्ञापन
श्रावस्ती। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन रविवार को मां कूष्मांडा की आराधना की गई। मंदिरों में घंटे-घरियाल की धुन सुबह से ही सुनाई देने लगी। दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु विभिन्न देवी मंदिरों में पहुंचे।
Trending Videos

पंडित राधेश्याम पांडेय ने बताया कि मां कूष्मांडा ने ही ब्रह्मांड को अंधकार से प्रकाश में बदला। उन्होंने ही सृष्टि की रचना की है। माता की आराधना करने से उत्तम स्वास्थ, ऊर्जा व यश की प्राप्ति होती है। सिंह वाहिनी माता शीघ्र ही अपने निष्कपट भक्तों पर प्रशन्न हो जाती हैं। आठ भुजाओं वाली माता कूष्मांडा सूर्य मंडल में निवास करती हैं और सूर्य को ऊर्जा प्रदान करती हैं, जिससे जीवन संभव है। राजर्षि काली मंदिर में सुबह छह बजे से ही भक्तों का तांता लग रहा है। इसी तरह से इकौना के बेंचूबाबा, जमुनहा के जगतपति धाम मंदिर, शिवगढ़ कलां के श्रीराम जानकी मंदिर व भंगहा के काली मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed