{"_id":"69d692db02da045c3e04a6e1","slug":"15-indian-pilgrims-injured-in-bus-truck-collision-in-nepal-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-156322-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल में बस-ट्रक की टक्कर में 15 भारतीय तीर्थयात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल में बस-ट्रक की टक्कर में 15 भारतीय तीर्थयात्री घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु। बुधवार देर रात नेपाल के म्याग्दी जिले के बेनी नगरपालिका क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 15 भारतीय तीर्थयात्री घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब मुस्तांग से पोखरा जा रही बस की भैरहवा की ओर से आ रहे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
जिला पुलिस कार्यालय, म्याग्दी के पुलिस इंस्पेक्टर सागर तिमिलसिना के अनुसार, बस में कुल 24 यात्री सवार थे। इनमें चालक समेत नौ लोग सुरक्षित बच गए, जबकि 15 यात्रियों को चोटें आई हैं। सभी घायल भारतीय नागरिक हैं, जो मुस्तांग स्थित मुक्तिनाथ धाम की तीर्थयात्रा कर लौट रहे थे।
पुलिस के मुताबिक घायलों में उत्तर प्रदेश के दीपक राज मित्तल (62), शंकर लाल केशवानी (63), कृति शर्मा (42), गौरव सेनी (38), अलका गुप्ता (53), गुजरात के राज अडोलिया (20), विनीत गोयल (48), नीरू चौधरी (42), हरियाणा की सिमरन सहाय (67), राजस्थान (जयपुर) के अरविंद भट्ट (58), दिल्ली के राम गोपाल शर्मा (69), बंधना शर्मा (48), मध्य प्रदेश के रिचा कौशिक (37), गौरव कौशिक (39) और राज अडोलिया (72) शामिल हैं।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अधिकतर घायलों को चेहरे, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। सभी का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है और हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
े
Trending Videos