सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Online gambling racket busted, 20 Indians arrested in Nepal

Siddharthnagar News: ऑनलाइन जुए के रैकेट का भंडाफोड़ नेपाल में 20 भारतीय गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 12 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Online gambling racket busted, 20 Indians arrested in Nepal
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/खुनुवां। नेपाल की रूपनदेही जिले की पुलिस ने ऑनलाइन जुआ संचालन करने वाले रैकेट का भांडाफोड़ करते हुए 20 भारतीयों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में गोंडा, कुशीनगर के अलावा यूपी के अलग-अलग हिस्से और बिहार व तेलंगाना के आरोपी शामिल हैं। इनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है, जिससे नेटवर्क के बारे में और जानकारी हासिल हो सके।
Trending Videos

नेपाल के जिला पुलिस कार्यालय रूपनदेही के डीएसपी और सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार चंद के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग किराये के मकानों में बैठकर सुनियोजित ढंग से ऑनलाइन जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर दो अप्रैल को तिलोत्तमा नगरपालिका-7 में छापेमारी कर नौ भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पास से तीन लैपटॉप, 20 मोबाइल फोन और पांच रजिस्टर बरामद किए गए। इनसे पूछताछ के आधार पर जब जांच आगे बढ़ी तो 10 अप्रैल को उसके आधार पर कोटिहवा स्थित तिलोत्तमा नगरपालिका-15 में छापा मारा, जहां से 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 9 भारतीय भी शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, कोटिहवा से गिरफ्तार आरोपियों के पास से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। इनमें भारत के विभिन्न बैंकों की 23 बंडल चेकबुक, 25 एटीएम कार्ड, 91,725 नेपाली रुपये नकद, एक भारतीय पासपोर्ट, तीन स्टांप, तीन पेन ड्राइव, 21 मोबाइल फोन, छह लैपटॉप, 30 आधार कार्ड और एक राउटर शामिल हैं।
आगे बताया कि यह गिरोह संगठित तरीके से ऑनलाइन जुए का संचालन कर रहा था। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और तेलंगाना के निवासी शामिल हैं, जबकि कुछ स्थानीय नेपाली नागरिक भी इस नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं।
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस गिरोह का नेटवर्क और किन-किन स्थानों तक फैला हुआ है तथा इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed