पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   965 students will appear for the UP Board compartment examination.

Siddharthnagar News: यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होंगे 965 छात्र-छात्राएं

Tue, 07 Jul 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 07 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
965 students will appear for the UP Board compartment examination.
देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2026 की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। यह परीक्षा 28 जुलाई को जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 965 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए शहर के जकीय इंटर कॉलेज और कस्तूरबा बालिका इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट) में 501 और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा में 464 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की 2026 की परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट को मिलाकर करीब 23,261 परीक्षार्थी फेल हुए थे। इनमें से एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्र इस कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पास होने पर उन्हें 2026 की परीक्षा में पास होने का प्रमाण मिल जाएगा। इससे छात्र छात्राओं का एक साल बच जाएगा। डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि कंपार्टमेंट परीक्षा को लेकर तैयारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed