{"_id":"6a4c11bed11e7fc5ea0b4b23","slug":"two-youths-die-in-a-road-accident-while-on-their-way-to-a-settlement-to-offer-soil-for-a-funeral-ritual-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160854-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मिट्टी देने बस्ती जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मिट्टी देने बस्ती जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत
Tue, 07 Jul 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रौलिया। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग पर स्थित डिड़ई कस्बे में सोमवार सुबह मिट्टी देने के लिए जा बस्ती जा रहे बाइक सवार की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार मझरिया गांव के टोला जिगना निवासी आरिफ (30) और जीशान (16) की मौत हो गई। वहींं, बस्ती के सोनहा का रहने वाला अनुराग (27) घायल हो गया, उसे बस्ती जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहीं, पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद गांव मातम छाया गया है।
जानकारी के अनुसार, मिश्रालिया थाना क्षेत्र के मझरिया गांव के टोला जिगना निवासी आरिफ (30) पुत्र अतीकुर्रहमान और जीशान (16) पुत्र अब्दुल करीम सोमवार सुबह करीब छह बजे बाइक से अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बस्ती जिले के धोबहा गांव जा रहे थे। अभी वह डिड़ई थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में बांसी-बस्ती मार्ग पर पहुंचे ही थे कि सामने आ रही बाइक से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि आरिफ और जीशान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार अनुराग निवासी आदमपुर थाना सोनहा जिला बस्ती गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा देखकर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायल को बस्ती जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, शव की पहचान के बाद मिश्रौलिया पुलिस और परिवार को जानकारी देने के साथ ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष डिड़ई बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हुई है। दोनों मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के मझरिया ग्राम सभा के टोला जिगना के निवासी थे। वहीं, बस्ती जिले के आदमपुर निवासी युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए भेजा गया है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
-- -
मौत के बाद गांव में मातम, पीएम हाउस पहुंचे लोग
मझरिया गांव के टोला जिगना निवासी आरिफ और जीशान एक साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए निकले थे लेकिन, उनकी मौत की खबर घर पहुंची। इस सूचना ने परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिसने जहां सुना, वहां सन्न रहा गया। एक नहीं बल्कि गांव के दो युवकों को गांव और परिवार के लोग खो चुके थे। परिवार के मुताबिक आरिफ बहुत ही होनहार था। परिवार की काफी जिम्मेदारी लेकर चल रहा था। मृतक अपने पीछे चार वर्षीय पुत्र मोहम्मद अली, दो वर्षीय पुत्री अदीबा और गर्भवती पत्नी को छोड़ गया है। उनकी पत्नी दो माह की गर्भवती है। आरिफ मझरिया गांव के पूर्व प्रधान अतिकुर्रहमान के पुत्र थे। अतिकुर रहमान तीन बार गांव के प्रधान रह चुके हैं। मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, जीशान अविवाहित था और अपने पिता अब्दुल करीम के तीन पुत्रों में सबसे छोटा था। उसके पिता गांव में रहकर खेती-बाड़ी करते हैं। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।