फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A speeding car collided with a high-tension pole in the Chauri Chaura area of Gorakhpur

UP: अनियंत्रित कार हाईटेंशन पोल से टकराई, कार का एयरबैग खुलने से बची चालक की जान- टला बड़ा हादसा

Thu, 09 Jul 2026 02:21 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चौरीचौरा
संवाद न्यूज एजेंसी, चौरीचौरा Published by: Rohit Singh Updated Thu, 09 Jul 2026 02:21 PM IST
सार

हरीश जायसवाल जायसवाल सुबह 6 बजे अपनी नई कार लेकर रेलवे स्टेशन रोड की तरफ किसी काम से आए थे। जैसे ही उनकी कार चौरीचौरा थाने के पास पहुंची तो रफ्तार तेज होने के कारण वह अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे हाईटेंशन विद्युत पोल से टकरा गई।

विज्ञापन
A speeding car collided with a high-tension pole in the Chauri Chaura area of Gorakhpur
खंबे से टकराकर कार क्षतिग्रस्त हो गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोरखपुर-देवरिया फोरलेन पर चौरीचौरा थाने के पास शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना होते-होते बच गई। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे लगे हाईटेंशन विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


गनीमत रहा कि दुर्घटना के वक्त कार का एयरबैग समय पर खुल गया, जिससे कार चालक सुरक्षित निकल गए। चौरीचौरा के भोपा बाजार निवासी हरीश जायसवाल जायसवाल सुबह 6 बजे अपनी नई कार लेकर रेलवे स्टेशन रोड की तरफ किसी काम से आए थे।
विज्ञापन


जैसे ही उनकी कार चौरीचौरा थाने के पास पहुंची तो रफ्तार तेज होने के कारण वह अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे हाईटेंशन विद्युत पोल से टकरा गई। इस जोरदार टक्कर के कारण हाईटेंशन विद्युत पोल बीच से टेढ़ा हो गया, जबकि पास में ही स्थित एक अन्य सीमेंट का पोल टूटकर कार के ऊपर ही गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के दौरान पास में खड़ा एक ठेला भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पोल की चपेट में आने से दुकानदार ईश्वर कसौधन के बाहर रखे प्लास्टिक के बंडल और लोहे का रैक भी टूट गए। बिजली का पोल टेढ़ा होकर रुक गया और सड़क पर नहीं गिरा, अन्यथा उस मार्ग से गुजरने वाले अन्य वाहन इसकी चपेट में आ सकते थे और कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी।


घटना की सूचना मिलते ही चौरीचौरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और फोरलेन पर यातायात बहाल करने के लिए पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त कार को बीच सड़क से हटवाया और थाने ले गई। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed