फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two teachers saved the life of a calf that had fallen into a well in Campierganj, Gorakhpur.

मानवता की मिसाल: दो युवकों ने बचाई कुएं में गिरे बछड़े की जान, लोगों ने सूझबूझ और साहस को सराहा

Thu, 09 Jul 2026 03:05 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Thu, 09 Jul 2026 03:05 PM IST
सार

कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बान में दो युवकों ने अपनी सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए कुएं में गिरे एक बछड़े की जान बचा ली। बी.टेक छात्र फरियाद हुसैन और कक्षा 11 के छात्र सुधीर शर्मा ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू कर बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन
Two teachers saved the life of a calf that had fallen into a well in Campierganj, Gorakhpur.
दोनों युवकों ने बछड़े की बचाई जान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बान में दो युवकों ने अपनी सूझबूझ, साहस और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए कुएं में गिरे एक बछड़े की जान बचाकर मिसाल पेश की। ग्राम बान निवासी फरियाद हुसैन पुत्र गुलाम हुसैन), जो बी.टेक. के छात्र हैं, तथा सुधीर शर्मा पुत्र अनिल शर्मा, जो कक्षा 11 के छात्र हैं, को सूचना मिली कि एक बछड़ा गहरे कुएं में गिर गया है।

विज्ञापन


दोनों युवक बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विभाग के पहुंचने का इंतजार नहीं किया। दोनों युवकों ने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध रस्सियों और अन्य साधनों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया।

विज्ञापन

गांव के तीन अन्य लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद बछड़े को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता, साहस और सूझबूझ के कारण बछड़े की जान बच सकी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक दोनों युवक और उनके सहयोगी बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाल चुके थे।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों की बहादुरी, त्वरित निर्णय और मानवता की भावना की सराहना करते हुए उन्हें शाबाशी दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने भी दोनों युवकों के इस साहसिक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि फरियाद हुसैन और सुधीर शर्मा को इस उत्कृष्ट साहसिक एवं सामाजिक कार्य के लिए जिला अथवा राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाए।

साथ ही उन्हें आर्थिक सहायता तथा आवश्यक रेस्क्यू उपकरण उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों और बेजुबान पशुओं की सेवा इसी तरह करते रहें। दोनों युवकों का यह कार्य समाज के लिए प्रेरणा है और यह संदेश देता है कि मानवता, साहस और सेवा की भावना से हर जीवन अनमोल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed