{"_id":"6a1f3dcdd3d20f15d0021ef6","slug":"angry-over-low-voltage-and-power-cuts-people-created-ruckus-at-the-substation-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159182-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लो-वोल्टेज और बिजली कटौती से नाराज लोगों ने उपकेंद्र पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लो-वोल्टेज और बिजली कटौती से नाराज लोगों ने उपकेंद्र पर किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उसका बाजार। नगर पंचायत के आद्या नगर, सुभाष नगर और आजाद नगर मोहल्ले में अनियमित बिजली कटौती और लो वोल्टेज से नाराज उपभोक्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। रात में ही लोग उपकेंद्र पर जा पहुंचे और आपूर्ति दुरुस्त कराने के लिए कनिष्ठ अभियंता कायम सिंह से बात की। समस्या दूर करने का आश्वासन मिला तब जाकर लोग शांत हुए।
उसका फीडर से जुड़ी बिजली आपूर्ति बेपटरी होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि क्षेत्रों में कई दिनों से बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है।
परेशान उपभोक्ताओं ने कई बार बिजली अधिकारियों से इस समस्या को दूर करने की गुहार लगाई लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। नगर निवासी आलोक, राजू जायसवाल, सतीश, अजीत मोदनवाल, सुधीर ने बताया कि उसका नगर के मुख्य बाजार में उपकेंद्र से इन वार्डों में लगातार कई दिनों से आमजनता बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रही है। शिकायतों के बावजूद अधिकारियों की ओर से समस्या को दूर करने के लिए प्रयास नहीं किया गया, इसका खामियाजा यहां की जनता भुगत रही है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में लो वोल्टेज के कारण बिजली उपकरण एसी, कूलर, फ्रिज, मोटर पंप काम करना बंद कर देते हैं। इसकी वजह से रात्रि में बड़ी परेशानी उठानी पड़ती हैं। इन लोगों ने इसके स्थाई समाधान के लिए मांग की है।

Trending Videos