सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The heads expressed their gratitude for being given the responsibility of administrator, an award ceremony was organized.

Siddharthnagar News: प्रधानों ने प्रशासक का दायित्व मिलने पर जताया आभार, सम्मान समारोह आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 03 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The heads expressed their gratitude for being given the responsibility of administrator, an award ceremony was organized.
विज्ञापन
- पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा का किया सम्मान

भनवापुर। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को ग्राम प्रधानों को प्रशासक का दायित्व प्रदान किए जाने के निर्णय पर उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद उर्फ लालजी शुक्ल ने किया।
समारोह में डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा को ग्राम प्रधानों ने अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए सरकार की ओर से प्रधानों को प्रशासक के रूप में दायित्व सौंपना एक सराहनीय और ऐतिहासिक निर्णय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास और पंचायतों को अधिक सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा ने भी सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की गति बनी रहेगी और ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ समय से मिल सकेगा।
विज्ञापन
Trending Videos

कार्यक्रम में रघुनंदन पांडेय, चंदू चौधरी, गणेश विश्वकर्मा, मंटू गुप्ता, शिवरतन अग्रहरि, शत्रुघ्न मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed