{"_id":"6a1f3daf926dbbcfe309f2e2","slug":"humidity-increases-discomfort-weather-will-remain-dry-and-mercury-will-rise-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-159183-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: उमस ने बढ़ाई बेचैनी, शुष्क रहेगा मौसम और चढ़ेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: उमस ने बढ़ाई बेचैनी, शुष्क रहेगा मौसम और चढ़ेगा पारा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में गर्मी का कहर तेज होने लगा है। मंगलवार को तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बाद मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तापमान और बढ़ने के संकेत दिए हैं।
कृषि मौसम केंद्र के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, दोनों तापमान सामान्य से कुछ कम रहे लेकिन हवा की धीमी गति और वातावरण में मौजूद नमी के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से कहीं अधिक गर्मी महसूस हुई। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 80 प्रतिशत और न्यूनतम 46 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिण-पूर्व दिशा से महज 2.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जिससे गर्मी और उमस का असर बढ़ गया।
वहीं, खेतों में काम करने वाले किसानों और निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वातावरण में नमी अधिक होने के कारण उमस बढ़ रही है, जिससे लोगों को अधिक परेशानी महसूस हो रही है।
Trending Videos