{"_id":"6a1c9b4c95db5a104a03e6d7","slug":"beaten-by-the-weather-elderly-and-sick-children-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159069-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मौसम की मार, बुजुर्ग और बच्चे हो रहे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मौसम की मार, बुजुर्ग और बच्चे हो रहे बीमार
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजन किया गया। इसमें आने वाले मरीजों के सेहत की जांच और बताए हुए लक्षण के हिसाब से डॉक्टरों ने दवा दी।
स्वास्थ्य केंद्रों पर अचानक गले में खराश, खांसी और बुखार के साथ ही त्वचा की समस्या से जुड़े मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इसमें खुजली, दाग और चेहरे पर जलन जैसे लक्षण पाए गए। डॉक्टर ने दवा के साथ ही मौसम के बदलाव के हिसाब सतर्क रहने की सलाह दी। वहीं, गंभीर समस्या वाले रोगियों को हायर सेंटर में दिखाने की सलाह दी। पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, जोगिया ब्लॉक के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी लालपुर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में डाॅ. पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवा दी। इस मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 25 मरीज पहुंचे, जिसमें खांसी बुखार, शुगर, बीपी, सांस, बुखार जैसी समस्या की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे थे। इनकी जांच कर दवा देने के साथ उचित सावधानी बरतने की सलाह दी।
वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी बाजार पर डाॅ. वसीम अहमद ने मरीजों की जांच कर दवा दी। कुल 47 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे थे। ढेबरुआ प्रतिनिधि के अनुसार, बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले अकराहरा, भुतहवा और मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेलों में रविवार को बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। इन स्वास्थ्य मेलों में कुल 54 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया, जहां चिकित्सकों ने उनकी जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं।
विज्ञापन
आरोग्य मेलों में पहुंचे मरीजों में ज्यादातर बदलते मौसम के कारण होने वाली बीमारियों से पीड़ित थे। इनमें वायरल बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और स्किन, बीपी, शुगर जैसी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों की संख्या अधिक रही। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बगल में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकरहरा में सबसे अधिक 21 मरीजों ने अपना इलाज करवाया। वहीं, भुतहवा स्वास्थ्य केंद्र पर 17 और मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्र पर 16 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। धेंसा प्रतिनिधि के अनुसार, जोगिया ब्लॉक अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटहना में रविवार को जन आरोग्य मेले में इलाज के लिए 28 मरीज पहुंचे। त्वचा, बुखार, बीपी की समस्या वाले अधिक मरीज आए। आरोग्य मेले में पहुंचने वाले मरीजों को डॉ. राकेश कुमार ने आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि इस समय मौसम प्रतिकूल है। कभी गर्मी तो कभी अचानक मौसम ठंडा हो जा रहा है। फ्रीज में रखे हुए पानी का अधिक सेवन न करें। सभी लोग सुरक्षित रहें। मौसमी फल एवं हरी सब्जियों का अधिक सेवन करें। बाहर का तला-भूना समान न खाएं। समय समय पर पानी पीते रहे। इस दौरान चंद्रप्रकाश मिश्र, शिखा मिश्रा, पारुल, राजकुमार सहित अन्य मरीजों को दवा व परामर्श दिया गया। बिस्कोहर में 112 मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण : बिस्कोहर। कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में दोपहर तीन बजे तक विभिन्न रोगों से पीड़ित 112 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। आयुष संविदा आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. एससी शर्मा ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। मेले में सर्दी-जुकाम, खांसी, आंखों के संक्रमण, त्वचा रोग और जोड़ों के दर्द से संबंधित मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सक ने मरीजों को समय पर दवा लेने और गंभीर समस्या होने पर दोबारा जांच कराने की सलाह दी।
मेले में पहुंचे गौरा बड़हरी निवासी पूजा राम यादव ने बताया कि वह करीब एक माह से गांठ के दर्द से परेशान हैं। स्वास्थ्य मेले में पहुंचकर जांच कराई।चिकित्सक ने उनका परीक्षण कर एक सप्ताह की निशुल्क दवा उपलब्ध कराई है।

Trending Videos