{"_id":"6a1c9b739f7778497c0fac57","slug":"road-left-by-laying-gravel-for-four-monthspassersby-worried-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-159056-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चार माह से गिट्टी डालकर छोड़ी सड़क...राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चार माह से गिट्टी डालकर छोड़ी सड़क...राहगीर परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भवानीगंज। नगर पंचायत बढ़नीचाफा से धुसवां, बलरामपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित सीताराम चौराहा से वजीरडीह स्थित नगर की ओर जाने वाली सड़क कई वर्षों से खराब है। चार माह पूर्व सड़क निर्माण के लिए बड़ी-बड़ी गिट्टियां डाली गईं। बढ़नीचाफा से लेकर वजीरडीह होते हुए नहर तक गिट्टी गिराने के बाद काम फिर ठप हो गया है। इससे इस मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो चुका है। ग्रामीण जितेंद्र पटेल, सुनील यादव, बसंत गुप्ता, विनोद चौधरी, शिव प्रसाद गुप्ता, राम स्वरूप, राधेश्याम, अनिल कुमार यादव ने कहा कि सड़क कई माह से खराब थी। इस पर चलना काफी कष्टदायक हो रहा था। इधर सड़क निर्माण के लिए जब गिट्टी गिराई तो लगा जल्द निर्माण की उम्मीद जगी, लेकिन अब तक काम नहीं हुआ। जब से गिट्टी गिराई गई है तब से इस सड़क पर आवागमन दुश्वार हो गया है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बांसी विवेक राय ने बताया कि सड़क मरम्मत के लिए आवश्यक कार्रवाई पूरी हो चुकी है। गिट्टी आदि साम्रगी मौके पर गिराई जा चुकी है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
Trending Videos