{"_id":"6a2732b741cdebee740cc3a4","slug":"bicycles-available-at-half-the-price-children-will-get-convenience-in-going-to-school-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159436-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आधे दाम पर मिली साइकिल, बच्चों को विद्यालय जाने में मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आधे दाम पर मिली साइकिल, बच्चों को विद्यालय जाने में मिलेगी सहूलियत
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोटन। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बच्चों को विद्यालय जाने के लिए सोमवार को 50 प्रतिशत अनुदान योजना के तहत साइकिल वितरण किया गया। प्राथमिक विद्यालय नेतवर के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को रियायती दर पर साइकिलें वितरित की गईं।
विश्वहिन्दू महासंघ वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह की ओर से साइकिल उपलब्ध कराने वाली संस्था के सहयोग से ग्राम पंचायत नेतवर में लगभग सौ साइकिल वितरित की गईं। जितेंद्र सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास और आम जनता के कल्याण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि साइकिल वितरण योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों, श्रमिकों और जरूरतमंद लोगों को कम खर्च में आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी और लोगों के दैनिक कार्य आसान होंगे। छात्र-छात्राओं को विद्यालय और महाविद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी, वहीं अन्य लाभार्थी भी अपने कार्यों को अधिक सुगमता से कर सकेंगे।
Trending Videos