{"_id":"6a2732f2115099d6a7094b70","slug":"rajguru-sukhdev-auditorium-with-modern-facilities-will-be-constructed-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-159448-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आधुनिक सुविधायुक्त राजगुरु-सुखदेव सभागार का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आधुनिक सुविधायुक्त राजगुरु-सुखदेव सभागार का होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधायक निधि के 24.50 लाख से दीवानी न्यायालय परिसर में बनने वाले सभागार का हुआ शिलान्यास
सिद्धार्थनगर।दीवानी न्यायालय परिसर स्थित सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन में विधायक श्यामधनी राही ने राजगुरु सुखदेव सभागार का सोमवार को शिलान्यास किया। विधायक निधि से 24.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित हो रहे इस सभागार में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अधिवक्ताओं के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता है।
विधायक ने कहा कि नया सभागार अधिवक्ताओं के लिए बैठकों, संगोष्ठियों और विभिन्न विधिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन और स्वागत संबोधन एसोसिएशन के महामंत्री कृपाशंकर त्रिपाठी ने किया।
इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता गंगाराम पांडेय, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी, शेखर सिंह, रमेश कुमार पांडेय उपस्थित रहे।