{"_id":"6a2733ddaba1f01f330aaea6","slug":"connect-more-and-more-people-with-public-welfare-schemes-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-159444-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बर्डपुर ब्लॉक सभागार श्रम विभाग की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार व श्रमिक पंजीकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सहायक श्रम आयुक्त को सभी ब्लॉकों में इस तरह से शिविर लगाकर अधिक से अधिक लोगों को विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि ईंट-भट्ठों पर कार्य करने वाले मजदूरों को भी श्रमिक पंजीकरण से जोड़ा जाए। सहायक श्रम आयुक्त ओम प्रकाश ने लोगों को भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं, श्रमिक पंजीकरण और योजना आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मातृत्व शिशु व बालिका मदद योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु और दिव्यंगता योजना व संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना श्रम विभाग की ओर से संचलित है। इसका लाभ लेने के लिए श्रम कार्ड (बीओसीडब्ल्यू) का होना अनिवार्य होता है।
Trending Videos