सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Body of accused in 'Khan Sir' case found in Nepal hotel

Siddharthnagar News: खान सर मामले के आरोपी की नेपाल के होटल में मिली लाश

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 15 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Body of accused in 'Khan Sir' case found in Nepal hotel
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर, कपिलवस्तु। बिहार में दर्ज खान ग्लोबल स्टडीज संस्थान से जुड़े विवाद और तोड़फोड़ के एक मामले में फरार चल रहे बिहार के प्रिंस यादव (24) की नेपाल के विराटनगर स्थित होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद नेपाल पुलिस ने मृतक के साथ ठहरे चार भारतीयों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

नेपाल के मोरंग जिला पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बिहार के सहरसा निवासी 24 वर्षीय प्रिंस यादव के रूप में हुई है। वह कुछ दिनों से विराटनगर महानगरपालिका-10 स्थित एक होटल में रह रहा था। शनिवार रात उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसके साथी उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। हालांकि चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोरंग पुलिस के डीएसपी संतोष श्रेष्ठ के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला सामान्य नहीं प्रतीत हो रहा है। मृतक के शरीर पर मामूली चोट के निशान पाए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कोशी अस्पताल में कराया गया है।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि प्रिंस यादव का नाम बिहार में चर्चित खान ग्लोबल स्टडीज संस्थान से जुड़े विवाद और तोड़फोड़ के एक मामले में सामने आया था। हालांकि इस संबंध में भारतीय एजेंसियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed