{"_id":"6a7e03bf874b19b52e0dd9d4","slug":"colleges-last-chance-to-obtain-degrees-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-162824-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महाविद्यालयों को उपाधियां लेने का अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महाविद्यालयों को उपाधियां लेने का अंतिम मौका
Thu, 13 Aug 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 17 सितंबर तक आवेदन अनिवार्य, वर्ष 2022, 2023 और 2024 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की उपाधियां
- तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे, महाविद्यालयों पर कार्रवाई की चेतावनी
कपिलवस्तु। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु ने संबद्ध महाविद्यालयों को विद्यार्थियों की लंबित उपाधियां प्राप्त कर उन्हें वितरित करने के लिए अंतिम अवसर दिया है। विश्वविद्यालय ने निर्देश दिया है कि वर्ष 2022, 2023 और 2024 की परीक्षाओं में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की उपाधियां प्राप्त कर उन्हें उपलब्ध कराना सुनिश्चित की जाए। इसमें नियमित पाठ्यक्रम के अलावा बैक पेपर और अंक सुधार परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी भी शामिल हैं।
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि कुछ महाविद्यालयों ने अभी तक विश्वविद्यालय से संबंधित उपाधियां प्राप्त नहीं की हैं और न ही उन्हें विद्यार्थियों में वितरित किया गया है। ऐसे में सत्र 2025-26 और उससे पूर्व के जिन विद्यार्थियों की उपाधियां अभी तक प्राप्त नहीं हुई हैं उनकी उपाधियों के मुद्रण अथवा प्राप्ति के लिए संबंधित महाविद्यालय निर्धारित प्रपत्र और आवश्यक साक्ष्यों के साथ 17 सितंबर को शाम पांच बजे तक विश्वविद्यालय में आवेदन प्रस्तुत करें।
विश्वविद्यालय के अभिलेखागार में पहले से सुरक्षित उपाधियों को भी संबंधित महाविद्यालय निर्धारित अवधि में प्राप्त कर विद्यार्थियों को वितरित करेंगे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की उपाधियां प्राप्त कर उन्हें उपलब्ध कराने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय की होगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद उपाधि से संबंधित कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्देशों का अनुपालन नहीं करने वाले संबंधित महाविद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों को निर्देश दिया है कि उपाधियां प्राप्त करने से लेकर विद्यार्थियों तक पहुंचाने की प्रक्रिया समय से पूरी करें ताकि विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई, रोजगार या अन्य आवश्यक कार्यों में उपाधि के लिए परेशानी न हो।