फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Women should raise their voices against atrocities.

Siddharthnagar News: अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं

Thu, 13 Aug 2026 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 13 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Women should raise their voices against atrocities.
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने बृहस्पतिवार को पटनी जंगल स्थित मां दुर्गा जी चौधरी पाटेश्वरी प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज में चौपाल को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेटियां राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। महिलाओं को अपने अधिकारों और सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। महिलाएं अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाएं।
विज्ञापन

महिला चौपाल में महिलाओं ने अपनी समस्याएं भी रखीं। आयोग की उपाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने आवास, पेंशन, शौचालय समेत विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार लाभ दिलाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। आपात स्थिति में निर्धारित हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता प्राप्त की जा सकती हैं।

इस अवसर पर तहसीलदार नौगढ़, क्षेत्राधिकारी रोहिणी यादव, महिला थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, प्रीति चौधरी समेत महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed