सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Construction of new ticket office accelerated; passengers to benefit from greater convenience.

Siddharthnagar News: नए टिकट घर के निर्माण में तेजी यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 26 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Construction of new ticket office accelerated; passengers to benefit from greater convenience.
रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर शुरू हुआ टिकट घर का निर्माण। संवाद
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन के दक्षिण तरफ बन रहे प्लेटफाॅर्म नंबर चार पर भी अब यात्रियों को टिकट लेने की सुविधा मिलेगी। वहां नए टिकट घर का तेजी से निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही इस प्लेटफाॅर्म तक पहुंचने के लिए शहर के मुख्य मार्ग से सड़क का भी निर्माण अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

इससे स्टेशन के दक्षिण तरफ से आने वाले यात्रियों को प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर आकर टिकट लेने का झंझट नहीं रहेगा। साथ ही उन्हें सिद्धार्थ तिराहे व स्टेशन रोड के जाम से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

रेल विभाग सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन को अपग्रेड कर रहा है। साथ ही यहां यात्री सुविधाएं विकसित कर रहा है। इसी के तहत प्लेटफाॅर्म संख्या-चार का निर्माण करते हुए गुड्स शेड का भी निर्माण हो रहा है। इसी प्लेटफाॅर्म के बगल में टिकट घर का निर्माण हो रहा है। इस टिकट घर तक आवागमन के लिए रेलवे बाउंड्रीवाल के अंदर ही सड़क निर्माण कराया गया है जो पश्चिम में शहर के मुख्य मार्ग से और पूरब में नवीन मंडी मार्ग से जुड़ेगा। साथ ही रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या-एक से दो पर जाने के लिए बने ओवरब्रिज को प्लेटफाॅर्म संख्या चार से होते हुए स्टेशन दक्षिण की तरफ बन रही इस नई सड़क तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे रेलवे क्राॅसिंग का गेट बंद होने के बाद भी यात्री दूसरी तरफ से भी स्टेशन पर पहुंचकर टिकट लेने के साथ ही किसी भी प्लेटफाॅर्म पर जाकर ट्रेन पकड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी स्टेशन पहुंचने में होती है सांसत : वर्तमान में सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन के दक्षिण तरफ से आने वालों को रेलवे क्राॅसिंग बंद होने की स्थिति में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहीं, दूसरी तरफ के लोगों को भी क्राॅसिंग के आसपास सड़क पर जाम से जूझते हुए स्टेशन तक पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। स्मगर, निर्माण कार्य पूरा होते ही उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

इन यात्रियों को मिलेगी सुविधा: नए टिकट घर के निर्माण से रेल लाइन के दक्षिण तरफ स्थित शहर के मोहल्लों समेत उसका बाजार और जोगिया आदि क्षेत्र के लोगों को रेलवे क्राॅसिंग पार कर स्टेशन की तरफ नहीं जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed