{"_id":"6a3d874a1ac35b08a20d5de9","slug":"people-distressed-by-the-heat-and-humidity-kept-looking-for-shade-on-the-road-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-160358-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: उमस व गर्मी से बेहाल रहे लोग सड़क पर तलाशते रहे छांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: उमस व गर्मी से बेहाल रहे लोग सड़क पर तलाशते रहे छांव
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। तेज धूप और गर्मी के कारण बृहस्पतिवार सुबह से ही लोग बेहाल नजर आए। गर्मी व बढ़ी उमस के चलते सुबह से ही वातावरण में नमी अधिक रही, जिससे चिपचिपी गर्मी महसूस हुई। हालत यह रही कि पंखे और कूलर चलने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल पाई और दिनभर पसीना बहता रहा। वहीं, सड़क निकले लोग तेज धूप से बचने के लिए छांव की तलाश करते नजर आए।
कृषि मौसम केंद्र के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण गर्मी से लोग परेशान दिखे। अधिकतम आर्द्रता 78 प्रतिशत और न्यूनतम 52 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। बाजारों, कार्यालयों और घरों में लोग उमस से बेचैन नजर आए। दोपहर के समय सड़कों पर अपेक्षाकृत कम भीड़ दिखाई दी।
कई लोगों का कहना था कि तेज धूप से ज्यादा परेशानी उमस ने दी। कूलर और पंखों की हवा भी गर्म महसूस हो रही थी, जिससे लोग बार-बार पसीने से तर हो रहे थे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ने आगामी 24 घंटों के दौरान लू चलने की संभावना है और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। संवाद न