{"_id":"6a3d876f899fbdd7b609ceff","slug":"the-city-will-sparkle-and-the-wheels-of-development-will-roll-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160332-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जगमग होगा शहर, दौड़ेगी विकास की गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जगमग होगा शहर, दौड़ेगी विकास की गाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
शहर में बदल जाएगी लाइट और डिवाइडर का लुक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। नगर की लाइफ लाइन कहे जाने वाली उसका-बर्डपुर मार्ग को महानगरों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसमें जहां आधुनिक और मॉडल लाइटें शहर को जगमग करेंगी।
वहीं, डिवाइडर को भी नया लुक दिया जाएगा। इसके साथ ही छठ घाट को रौशन करने के लिए सोलर परियोजना से जोड़कर लाइटिंग की व्यवस्था बेहतर की जाएगी। इन दोनों परियोजना के लिए कार्ययोजना तैयार होने के साथ ही वित्तीय स्वीकृत मिल गई। लगभग 1.30 करोड़ रुपये के लागत से यह काम होंगे। इसके लिए कागजी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। कुछ ही दिन शहर की सूरत बदलनी शुरू हो जाएगी।
नगर पालिका सिद्धार्थनगर के सीमा विस्तार के बाद शहर का दायरा बहुत बड़ा हो गया। विकसित आबादी शहर का हिस्सा बन गई। नई आबादी के बसावट के साथ सड़क और जलनिकासी के लिए नाली का काम हो रहा है लेकिन, विकास की गति शहर के मुख्य हिस्से से दिखता है जो कि अभी पुराने और पिछड़ेपन की आगोश में है। शहर के अहम हिस्से में तीन मार्ग थाना रोड खजरिया मार्ग का चौड़ीकरण हो गया। स्टेशन रोड अपने हाल पर है। वहीं, उसका-बर्डपुर मार्ग शहर की लाइफलाइन के रूप में जाना जाता है। यह हाइडिल तिराहे से रेलवे क्राॅसिंग होते हुए बर्डपुर मार्ग को जोड़ता है। लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क समय के साथ परिवर्तित होकर आकार में आई। अतिक्रमण हटाकर दोनों तरफ नाले का निर्माण कराया गया। बीच में डिवाइडर बने और लाइटिंग व्यवस्था भी बदली गई लेकिन अन्य जनपदों और महानगरों को देखा जाए तो यह उसके एक कॉलोनी जैसा नजर आता है।
विज्ञापन
शहर में आने के बाद यह एहसास नहीं होगा कि हम मुख्यालय की नगर पालिका में हैं।
अब यह धब्बा धुलने वाला है और शहर को सीएम सिटी गोरखपुर की तर्ज पर विकसित करने की योजना तैयार हुई है। इसमें डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पर लगे तारों के बीच में जकड़े जर्जर तार और 200 से अधिक पोल बदले जाएंगे।
विकसित शहरों की तरह से झूमर जैसी आकर्षक और तेज रोशनी वाली लाइट और मॉडल वाले पोल लगेंगे। इसके साथ ही डिवाइडर के लुक को बदला जाएगा। जरूरी होने पर रास्ता दिया जाएगा और जहां बिना उपयोग के डिवाइडर खोले गए हैं, उसे बंद कराए जाने की तैयारी है। इसके साथ ही उसके आकार में वृद्धि भी करने की योजना है। इतना ही नहीं जगह के हिसाब से छोटे आकार वाले पौधे और फूल लगाए जाएंगे। इन सब पर एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह काम होने से शहर लाइफ लाइन सड़क का लुक बदल जाएगा। शहर के लोगों के अलावा बड़ी आबादी का यह मुख्य मार्ग है।