{"_id":"6a2db547132d92504f0836ce","slug":"disposal-of-four-out-of-five-cases-in-pathra-emphasis-on-speedy-resolution-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-159702-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पथरा में पांच में चार मामलों का निस्तारण, त्वरित समाधान पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पथरा में पांच में चार मामलों का निस्तारण, त्वरित समाधान पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पथरा। तहसीलदार बांसी पीयूष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता व थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा की मौजूदगी में शनिवार को पथरा थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व संबंधी मामलों को लेकर आमजन की समस्याएं सुनी गईं। कुल पांच प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से चार मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष एक मामले के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस में अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित और प्रभावी निस्तारण पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनका समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया जा सके।