सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dr. Ram Chet Chaudhary receives Lifetime Achievement Award for Kalanamak rice.

Siddharthnagar News: कालानमक धान के लिए डॉ. राम चेत चौधरी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 22 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ram Chet Chaudhary receives Lifetime Achievement Award for Kalanamak rice.
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कालानमक धान के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए कृषि वैज्ञानिक डॉ. राम चेत चौधरी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड फॉर कालानमक राइस से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान 19 से 21 जून 2026 तक नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित होटल अशोक में आयोजित समारोह के दौरान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन किसान से समूह द्वारा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में किसान से समूह के सीईओ नितिन पुरी और कृषि अर्थशास्त्री अशोक गुलाटी ने डॉ. चौधरी को यह सम्मान प्रदान किया। डॉ. राम चेत चौधरी ने वर्षों से कालानमक धान की पारंपरिक किस्म के संरक्षण, अनुसंधान और किसानों के बीच इसके प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से कालानमक चावल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जनपद और प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed