सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Enumerators struggling to match map and boundaries

Siddharthnagar News: मानचित्र और चौहद्दी के मिलान में जूझ रहे प्रगणक

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Enumerators struggling to match map and boundaries
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लॉक क्षेत्र के करही में जनगणना कार्य के लिए हाउस लिस्टिंग ब्लाॅक (एचएलबी) का मानचित्र और नियुक्ति पत्र में दर्ज चौहद्दी के मेल न खाने के कारण दो दिनों से प्रगणक परेशान रहे।

प्रगणकों को अपने-अपने प्रगणक ब्लॉक की स्पष्ट सीमा नहीं मिल पाने से मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। रविवार को सुपरवाइजरों की पहल पर चौहद्दी के आधार पर क्षेत्र निर्धारण कराया गया, जिसके बाद जनगणना कार्य शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि ग्राम करही को जनगणना के लिए दस हाउस लिस्टिंग ब्लाॅक (एचएलबी) में विभाजित किया गया है तथा प्रत्येक ब्लॉक के लिए अलग-अलग प्रगणकों की नियुक्ति की गई है। तहसील प्रशासन की ओर से नेट से डाउनलोड किया गया मानचित्र, नियुक्ति पत्र और चौहद्दी उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन मौके पर पहुंचने पर प्रगणकों को मानचित्र और चौहद्दी में भारी अंतर दिखाई दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

कई स्थानों पर एक प्रगणक का ब्लॉक दूसरे प्रगणक के क्षेत्र में प्रवेश करता नजर आया, जिससे भ्रम की स्थिति बनी रही।
दो दिनों तक प्रगणक अपने-अपने क्षेत्रों का सही निर्धारण करने में जुटे रहे, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। इससे जनगणना के तहत होने वाला मकान सूचीकरण और मकान गणना कार्य बाधित रहा। रविवार को सुपरवाइजर चित्र मणि वर्मा और शिप्रा ने सभी प्रगणकों की बैठक बुलाकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed