सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Information given to women about public welfare schemes

Siddharthnagar News: जनकल्याणकारी योजनाओं की महिलाओं को दी जानकारी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Information given to women about public welfare schemes
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बहू-बेटी सम्मेलन एवं महिला सशक्तीकरण चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 10 स्थानों पर 637 महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया।

जिले के सभी थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो टीमों ने यह अभियान चलाया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता कार्यक्रम कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बघौली, बड़गो और औरही, महिला थाना क्षेत्र के बनकटिया, दुधारा थाना क्षेत्र के बस्ती बस्ता, सुम्हा और सुकरौली, महुली के सुकलैनिया, धनघटा के हैंसर बाजार, मेहंदावल के राजाबारी, बखिरा के इकरामपुरवा नन्दौर, बेलहरकला के बरगदवा तथा धर्मसिंहवा क्षेत्र के हाकिमराई, कसया सेवाईचपार और मेंहदूपार गांवों में आयोजित किए गए।
विज्ञापन
Trending Videos

सम्मेलन में महिलाओं को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम समेत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
पुलिस टीमों ने वूमेन पॉवर लाइन 1090, पुलिस सेवा 112, एंबुलेंस 108, चाइल्ड लाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की।
साथ ही गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा और साइबर अपराध जैसे विषयों पर चर्चा कर महिलाओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed