सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Farmers will be able to obtain fuel in safe containers.

Siddharthnagar News: सुरक्षित कंटेनर में किसानों को मिल सकेगा ईंधन

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 15 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be able to obtain fuel in safe containers.
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जनपद में किसानों को कंटेनर में डीजल न दिए जाने संबंधी फैल रही भ्रांतियों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा है कि जिले में डीजल की कोई कमी नहीं है और ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू एवं निर्बाध रूप से जारी है। किसानों को कृषि कार्य के लिए डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है लेकिन सुरक्षा मानकों के अनुरूप निर्धारित कंटेनरों का उपयोग करना आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि तेल कंपनियों की ओर से सुरक्षा मानकों को कड़ाई से लागू करने के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। इन निर्देशों के तहत दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने और ईंधन के सुरक्षित परिवहन को सुनिश्चित करने के लिए केवल पीईएसओ अनुमोदित कंटेनरों में ही डीजल दिए जाने का प्रावधान किया गया है। इनमें मुख्य रूप से धातु से बने सुरक्षित कंटेनर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान यदि निर्धारित सुरक्षा मानकों वाले धातु निर्मित कंटेनरों का उपयोग करते हैं तो उन्हें कृषि कार्यों के लिए डीजल प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से कहीं भी डीजल वितरण पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। डीएम ने स्पष्ट किया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति व्यवस्था सामान्य रूप से संचालित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed