{"_id":"6a66569a4e0f2ccce8058e99","slug":"final-phase-of-construction-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-161873-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अंतिम चरण में निर्माण, फिर बिन बाधा मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अंतिम चरण में निर्माण, फिर बिन बाधा मिलेगी रफ्तार
Mon, 27 Jul 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एनएच-730 पर उसका, चिल्हिया और शोहरतगढ़ बाईपास के साथ बन रहे चार रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। अधिकतर स्थानों पर पिलर और मिट्टी भराई का काम पूरा हो चुका है। बारिश थमते ही रेलवे लाइन पर गार्डर (स्लैब) रखने और शेष निर्माण कार्य में तेजी आएगी। परियोजना पूरी होने के बाद चार रेलवे क्रॉसिंग पर बार-बार लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और वाहनों का आवागमन निर्बाध हो सकेगा।
करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से उसका से शोहरतगढ़ तक 32 किलोमीटर लंबे एनएच-730 के चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत 8.5 किलोमीटर लंबे उसका बाईपास, 2.5 किलोमीटर लंबे चिल्हिया बाईपास तथा 6.273 किलोमीटर लंबे शोहरतगढ़ बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है। चिल्हिया बाईपास पर एक और शोहरतगढ़ बाईपास पर तीन रेलवे ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं।
वर्तमान में एनएच-730 की चार रेलवे क्रॉसिंग पर दिन में 10 से 12 बार फाटक बंद होने से लंबा जाम लग जाता है। कई बार वाहन चालकों को 20 से 30 मिनट तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे यात्रा में काफी समय बढ़ जाता है। ओवरब्रिज बनने के बाद यह समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
उसका बाईपास बनने से उसका कस्बा और भिटिया रेलवे क्रॉसिंग पर रुकना नहीं पड़ेगा। चिल्हिया बाईपास और ओवरब्रिज से चिल्हिया रेलवे क्रॉसिंग पर जाम खत्म होगा जबकि शोहरतगढ़ बाईपास बनने से कस्बे के भीतर लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी। अभी घनी आबादी और सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने से यहां अक्सर यातायात बाधित रहता है।
परियोजना के तहत उसका बाईपास पर कूड़ा नदी पर एक बड़े पुल और मदनपुर, पंडितपुर, बिहठा व हथिवड़ताल क्षेत्र में 13 पुलियों का निर्माण भी कराया जा रहा है। अधिकतर कार्य अंतिम चरण में है। हालांकि निचले इलाकों में जलभराव के कारण कुछ पुलियों का निर्माण फिलहाल रुका हुआ है, जो पानी निकलने के बाद फिर शुरू होगा।
एनएचएआई के सहायक अभियंता बीबी सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बारिश कम होते ही शेष कार्य तेजी से पूरा कराया जाएगा, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।
बोले लोग
एनएच-730 पर बाईपास व ओवरब्रिज के निर्माण से वाहन चालकों को बिना रुकावट के आवागमन हो सकेगा। साथ ही जाम से भी राहत मिलेगी।
अभिषेक उपाध्याय, परसिया
इस बहुप्रतीक्षित सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण होने से जिले की बड़ी आबादी को आवागमन में सहूलियत होगी। साथ ही समय की बचत होगी।
नीतीश, वाहन चालक
-- -- -- -- -- -
सड़क और बाईपास समेत अन्य निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे जनपद में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और लोगों को सहूलियत मिल सकेगी।
- शिवशरणप्पा जीएन, जिलाधिकारी