सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Health Fairs: Highest Number of Patients with Seasonal Ailments; Medicines Distributed

आरोग्य मेले : मौसमी बीमारियों के मरीज सर्वाधिक, दी गईं दवाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 18 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Health Fairs: Highest Number of Patients with Seasonal Ailments; Medicines Distributed
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर रविवार को आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में उल्टी-दस्त के साथ ही बुखार के रोगियों की संख्या अधिक रही। ऐसे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करके उन्हें दवाएं दी गईं।। वहीं, गंभीर रोगियों को हायर सेंटर भेजा गया। डॉक्टरों ने मौसम को लेकर सतर्क होने की सलाह दी। बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।

---
मरीजों की जांची गई सेहत
ढेबरुआ। बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले अकराहरा, भुतहवा और मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में कुल 61 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। इनमें वायरल, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और चक्कर आने जैसी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों की संख्या संख्या अधिक थी। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बगल में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकरहरा में सबसे अधिक 28 मरीजों ने जांच करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भुतहवा स्वास्थ्य केंद्र पर 17 और मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्र पर 16 मरीज पहुंचे और चिकित्सकों से परामर्श लिया। बढ़नी पीएचसी के अधीक्षक अविनाश चौधरी ने बताया कि आरोग्य मेलों में आए हुए सभी मरीजों की चिकित्सकों द्वारा गहन जांच की गई है और उन्हें उचित उपचार प्रदान किया गया है। संवाद

---
फोड़े-फुंसी व बुखार के मरीजों की रही अधिकता
बिस्कोहर। कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़ उमड़ी। दोपहर तीन बजे तक 82 मरीजों का उपचार किया गया। मेले में सबसे अधिक फोड़े-फुंसी और बुखार से पीड़ित मरीज पहुंचे। इसके अलावा खांसी, पेट दर्द, दस्त और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों ने भी चिकित्सक से परामर्श लिया। डॉ. एससी शर्मा ने मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाइयों का वितरण किया। गौरा बड़हरी निवासी विजय पाल विश्वकर्मा ने बताया कि एक माह से मुंह में छाले और शरीर में दाने निकल रहे थे। निजी अस्पतालों में इलाज कराने के बाद भी राहत नहीं मिली। पहली बार आरोग्य मेले में आया हूं, यहां जांच के बाद निशुल्क दवाइयां मिली हैं। संवाद
---
गर्मी के मौसम में सतर्क रहें मरीज

धेंसा। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटहना में रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में त्वचा, जुखाम, बुखार, बीपी की समस्या वाले अधिक मरीज आए। आरोग्य मेले में पहुंचने वाले मरीजों को डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि इस समय मौसम प्रतिकूल है। सुबह से ही तापमान बढ़ जा रहा है। सभी लोग 10 बजे से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलें और मौसमी फल एवं हरी सब्जियों का अधिक सेवन करें। बाहर का तला-भूना समान न खाएं। समय समय पर पानी पीते रहे। खान पान पर भी विशेष ध्यान रखें। नीरज, लवकुश, ज्योति सहित अन्य मरीजों को आवश्यक दवा व परामर्श दिया गया। आरोग्य मेले में सहित 27 मरीज पहुंचे। संवाद
---
25 मरीजों के सेहत की हुई जांच
पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी लालपुर में रविवार को डाॅ. पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने मरीजों की जांच की। इस दौरान कुल 25 मरीज पहुंच, जिनमें खांसी, बुखार, सुगर, बीपी, सांस, बुखार जैसे अनेक समस्या थी। इन्हें जांच कर दवा देकर उचित सावधानी बरतने की सलाह दी। संवाद
---------
किशोरियों को एचपीवी वैक्सीनेशन लगवाना जरूरी

शाहपुर। भनवापुर ब्लॉक के पीएचसी तरहर, बिजौरा, सोहना, कोहडौरा में रविवार को आयोजित स्वास्थ्य मेले में खांसी व गले में खराश, एसिडिटी, फंगल इन्फेक्शन, जोड़ों में दर्द आदि के कुल 252 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 42 मरीजों, पीएचसी बिजौरा में डॉ. ईशदेव आर्य ने 41 मरीजों, पीएचसी सोहना में डॉ. प्रिंस विश्वास ने 44 मरीजों, पीएचसी कोहडौरा में डॉ. राहुल कुमार ने 43 मरीजों व पीएचसी बिस्कोहर में डॉ. एससी शर्मा ने कुल 82 मरीजों का इलाज व निशुल्क दवाई दी। अधीक्षक डॉक्टर शैलेंद्र मणि ओझा ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 साल से 15 साल के बीच की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है, जिससे किशोरियों को आने वाले दिनों में सर्वाइकल कैंसर से बचाया जा सके। इस दौरान पीएन तिवारी, अंबुज श्रीवास्तव, अखिलेश तिवारी, विनय किशोर, मनोज मिश्रा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed