सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Important: Devotees were moved after listening to the story of Shri Ram's birth.

Siddharthnagar News: श्रीराम जन्म की कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 18 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Important: Devotees were moved after listening to the story of Shri Ram's birth.
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज क्षेत्र के अल्लाहपुर मझारी गांव में श्रीराम कथा के चौथे दिन शनिवार की रात कथावाचक पं. राकेश शास्त्री ने श्रीराम जन्म की कथा सुनाई तो श्रद्धालु भावविभोर हो गए। पूरा पंडाल प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।


कथावाचक पं. राकेश शास्त्री ने कहा कि जब अयोध्या में भगवान राम का जन्म होने वाला था तब समस्त अयोध्या नगरी में शुभ शगुन होने लगे। भगवान राम का जन्म होने पर अयोध्या नगरी में खुशी का माहौल हो गया। चारों ओर मंगल गान होने लगे। उन्होंने कहा भगवान राम ने पृथ्वी लोक पर आकर धर्म की स्थापना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा। राम कथा में पिता के प्रति, मां के प्रति और भाई के प्रति प्रभु राम का जो स्नेह रहा वह सदा के लिए अमर है। कथा के दौरान जिलाजीत तिवारी, शुभम तिवारी, राजेश्वर तिवारी, श्रवण यादव, नमन, अंकित, दिपांकर उपाध्याय आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed