{"_id":"69baeb81a9779ff5c002de57","slug":"if-there-is-increased-allergy-complaint-itching-and-spots-consult-immediately-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155214-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एलर्जी की बढ़ी शिकायत, खुजली और धब्बा हो तो तत्काल दिखाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एलर्जी की बढ़ी शिकायत, खुजली और धब्बा हो तो तत्काल दिखाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अगर अचानक खुजली और धब्बा सहित अन्य प्रकार की समस्या हो रही है तो सतर्क हो जाएं। क्योंकि, इसकी अनदेखी आपको लंबे समय तक परेशान कर सकती है। स्कीन की समस्या से जुड़े मरीजों की संख्या बढ़ गई है। किसी को गले के पास खुजली होकर लाल दाग बन जा रहा है तो किसी को दाने निकल रहे हैं। किसी के चेहरे पर धब्बा पड़ जा रहा है। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में इस प्रकार की रोगियोग की संख्या बढ़ गई है।
डॉक्टर इसे मौसम की एलर्जी बता रहे हैं। उनका कहना है कि मौसम में बदलाव होने के बाद अकसर यह समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में बिना डॉक्टर की सलाह के क्रीम और दवा का प्रयोग किए तो नुकसानदेह साबित हो सकता है।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में इन दिनों त्वचा रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज खुजली, लाल चकत्ते, रैशेज और एलर्जी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञ डॉ. अरफुल खान अनुसार, बदलते मौसम, धूल-प्रदूषण, खानपान में बदलाव और केमिकल युक्त उत्पादों का अधिक इस्तेमाल इसकी प्रमुख वजह है। डॉक्टरों का कहना है कि कई मरीज बिना सलाह के दवाइयां या क्रीम इस्तेमाल कर लेते हैं, जिससे समस्या और बढ़ जाती है। ओपीडी की बात करें तो 15 से 20 मरीज इसी प्रकार की समस्या वाले हैं, जिन्हें एक माह के भीतर यह समस्या उत्पन्न हुई है।
बुधवार को इलाज कराने के लिए पहुंचे असरफ ने बताया कि धूप से चेहरे पर जलन होने के साथ ही दाने पड़ने लगे। लाल होने लगे। पहले क्रीम लेकर आए तो ठीक नहीं हुआ। अब यहां पर दिखाने के लिए आया है। रिकवरी का काम करने वाले मुकेश ने बताया कि हाथ और चेहरे पर दाना निकल जा रहा है। इसलिए दिखाने पहुंच तो डॉक्टर ने बताया कि एलर्जी है। इसकी दवा जरूरी है और बचाव के लिए कुछ सलाह दिया है। कमोबेश यही समस्या अन्य मरीजों में सामने आई। डॉ. अरफुल खान ने बताया कि मौसम एलर्जी की शिकायत बढ़ी है। यदि समय पर इलाज न कराया जाए तो यह समस्या लंबे समय तक परेशान कर सकती है और संक्रमण का रूप भी ले सकती है। शरीर में खुजली या लाल दाग दिखते ही देरी न करें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, धूल और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों से बचें और बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा या क्रीम इस्तेमाल न करें। साथ ही संतुलित आहार और पर्याप्त पानी का सेवन भी त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार होता है।
Trending Videos