फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Innocent child crushed to death by tractor; family blocks road.

Siddharthnagar News: ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत, परिजन ने लगाया जाम

Mon, 13 Jul 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Innocent child crushed to death by tractor; family blocks road.
बच्चे की मौत के बाद लोगों ने लगाया जाम। 
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्रामसभा डोमा कांटी चौराहे पर रविवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने शव रखकर बजहा से संडिला जाने वाली सड़क पर जाम लगाकर आरोपी चालक के गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
विज्ञापन

पुलिस के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे परिजन सड़क से हटे और जाम समाप्त हुआ।
जानकारी के अनुसार, बजहा उर्फ अहिरौली निवासी सुरेंद्र चौहान का आठ वर्षीय पुत्र प्रिंस चौहान शाम साढ़े पांच बजे डोमा कांटी चौराहे पर तेल पेराने गया था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शव लेकर शाम सात बजे घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क जाम कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची निचलौल पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद साढ़े आठ बजे कार्रवाई के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पूरी तरह से जाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंस की मौत से पिता सुरेंद्र चौहान और माता बिहुला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन भाई-बहनों में वह सबसे बड़ा था। छोटे भाई और बहन सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed