{"_id":"6a53ebf394b29e8d2907a783","slug":"truck-crashes-into-house-people-have-a-narrow-escape-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-161177-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: घर में घुसा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: घर में घुसा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग
Mon, 13 Jul 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भवानीगंज। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम कादिराबाद चौराहे पर शनिवार रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गया। गनीमत रही घर के लोग बाल-बाल बच गए। रविवार सुबह चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
ग्राम कादिराबाद निवासी अमीरुल्लाह ने बताया कि रात 9:30 बजे के आसपास डुमरियागंज की ओर जा रहा एक अनियंत्रित होकर अचानक घर की ओर मुड़कर दरवाजे के एक पेड़ से टकरा गया और बकरी पालन वाले छप्पर को तोड़कर रुक गया। गनीमत रही कि ट्रक चालक, घर के लोग व बकरी उसके जद में नहीं आई, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। रात भर ट्रक घर के दरवाजे पर खड़ा रहने के बाद चालक मौजूद रहा। भोर के समय चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन