फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Now, the hope for shade has awakened alongside the greenery.

Siddharthnagar News: अब हरियाली के साथ जगी छांव की उम्मीद

Mon, 13 Jul 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 13 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Now, the hope for shade has awakened alongside the greenery.

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सड़क और भवन निर्माण के दौरान पेड़ों के काटे जाने के कारण तेज धूप और गर्मी से झुलस रहे लोगों को पौधरोपण अभियान के बाद राहत मिलने की उम्मीद जगी है। अमर उजाला ने सार्वजनिक स्थलों पर पेड़ पौधे नहीं होने से छांव की तलाश में लोगों के झुलसने से संबंधित अभियान चलाया। इस खबर में लोगों का साथ मिला और शहर के अशोक मार्ग के दोनों तरफ और साड़ी तिराहे पर पौधरोपण किया गया। इसके अलावा पीएचसी परिसर नौगढ़ में भी पौधे लगाए गए।
एनएच 730 के चौड़ीकरण और उच्चीकरण कार्य के दौरान अशोक मार्ग समेत उसका व शोहरतगढ़ तक सड़क किनारे स्थित पेड़ों को काट दिया गया, जिससे हाईवे से गुजरने वाले लोगों को तेज धूप व गर्मी से बचने के लिए छांव की तलाश रहती है और वह झुलसने को मजबूर रहते हैं। यहां तक कि पीएचसी और ब्लॉक कार्यालय नौगढ़ के नए कार्यालय भवन के निर्माण दौरान परिसर में पेड़ों के कटने से लोग छांव के लिए परेशान रहते हैं। अब पौधरोपण अभियान के तहत अशोक मार्ग के दोनों तरफ किनारे बने फुटपाथ पर बड़े पैमाने पर पौधे रोपित किए जा रहे हैं। साथ ही साड़ी तिराहे और पीएचसी नौगढ़ के परिसर में पौधा लगाया गया है, जिससे सड़क से गुजर रहे यात्रियों और अस्पताल में आने वाले मरीज और तीमारदारों को तेज धूप गर्मी में छांव मिल सकेगी।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, स्टेशन रोड और चेतिया मार्ग समेत सार्वजनिक स्थलों पर चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने पौधे रोपित किए। साथ ही पौधे की संरक्षण करने का संकल्प लिया। वहीं, बांसी कस्बा में परिवहन निगम बस अड्डा परिसर में लोगों को छांव की समस्या को देखते हुए एआरएम विजय गंगवार और व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने बस अड्डा परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर डिपो इंचार्ज सिद्धार्थनगर राहुल कुमार, नामित सभासद वीरेंद्र प्रताप, कार्यालय सहायक राजकुमार यादव, मो. रहमान, ओपी यादव आदि उपस्थित रहे। डुमरियागंज नगर में वरिष्ठ लिपिक हसन रिजवी, सहायक लिपिक महंत मिश्रा ने मंदिर चौराहा व फुटपाथों पर पौधे रोपित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
तहसील, थाना व ब्लॉक में हुआ पौधरोपण
शोहरतगढ़ तहसील में एसडीएम कर्मेंद्र कुमार, तहसीलदार ने पौधरोपण किया। ब्लाॅक परिसर में बीडीओ चंद्रभूषण तिवारी ने पौधा लगाया। डुमरियागंज तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा ने पौधरोपण किया। शोहरतगढ़ सीओ कार्यालय परिसर व थाना परिसर में सीओ मंयक द्विवेदी व थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने पौधरोपण किया। चिल्हिया थाना परिसर में एसओ राजेश कुमार गुप्ता व ढेबरुआ थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ने परिसर में पौधा लगाया। लोटन कोतवाली में थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने पौधरोपण किया। डुमरियागंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने पौधे रोपित किए।
--------------
जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपण
इटवा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने ग्राम खरिकवा में पौधरोपण किया। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने बुड्ढी खास गांव, शोहरतगढ़ चेयरमैन उमा अग्रवाल ने चेतिया मार्ग और विधायक जयप्रताप सिंह ने भी प्राथमिक विद्यालय महुआ कला परिसर में पौधरोपण किया। नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड संख्या नौ स्थित तालाब किनारे अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कई पौधे रोपित किए। डुमरियागंज में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष कुंवर विक्रम सिंह ने पौधरोपण कर पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए पौधरोपण करने का संकल्प दिलाया।
------------
स्कूल कॉलेजों में रोपित किए गए पौधे
बिस्कोहर स्थित राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. भारतेंदु पति त्रिपाठी ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया। शिवपति इंटर कालेज में प्रधानाचार्य विक्रम यादव व शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम वेलास यादव सही सभी शिक्षकों ने पौधरोपण किया। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने पौधरोपण किया।

--------
गड्ढे में लगा दिए पौधे, संरक्षण पर सवाल
इटवा। क्षेत्र के सरयू नहर खंड तृतीय बलरामपुर के डुमरियागंज व इटवा तहसील क्षेत्र में सोहना शाखा नहर के किमी 30 से निकलने वाले पिपरा अल्पिका के बगल में स्थित तीन फुट गहरी खाई में सागौन के पौधे लगा दिए गए हैं। जो बारिश होने पर डूब कर नष्ट हो जाएंगे। शनिवार रात में हुई बारिश में लगभग 50 पौधे डूब गए हैं। यहां खाई के दोनों ऊंचाई वाले छोर पर पौधे लगाए जाते तो शायद सुरक्षित रहते, परंतु ऐसा न करके तीन लाइनों में गहरे गड्ढे में लगाया जा है।
इस संबंध में जेई बृजेश सिंह का कहना है कि इसकी जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो शेष बचे ऊंचाई वाले भाग में अर्जुन के पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed