{"_id":"6a53eaa75e1b1b221e0085e6","slug":"two-days-of-rain-expose-the-reality-of-the-cleanliness-drive-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-161172-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दो दिन की बारिश में खुली स्वच्छता अभियान की पोल, आवागमन दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दो दिन की बारिश में खुली स्वच्छता अभियान की पोल, आवागमन दुश्वार
Mon, 13 Jul 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहपुर। नवीन मंडी स्थल सहियापुर में दो दिन से हो रही बारिश ने स्वच्छता व्यवस्था की पोल खोल दी है। परिसर में जगह-जगह जलभराव व कूड़े की ढेर से उठने वाली गंध से किसान और व्यापारियों का सांस लेना दूभर हो गया है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
एक तरफ जहां सरकार संचारी रोग नियंत्रण के लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है। वहीं, मंडी प्रशासन संचारी रोग नियंत्रण से अंजान बने बैठे हैं। मंडी परिसर में जगह-जगह जलभराव और कूड़े के ढेर से उठने वाली गंध से लोगों सांस लेना और वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है।
थोक आलू विक्रेता इरफान ने कहा उनकी दुकान के बगल में ही कूड़े का ढेर लगा रहता है। बारिश के बाद बजबजा रहे कूड़े के ढेर से उठने वाली गंध से दुकान पर बैठना मुश्किल हो गया है। शिकायत करते करते थक गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कटया मुसतहकम निवासी किसान इलयास ने कहा तीन बीघा सब्जियों की खेती करते हैं। सब्जियों को बेचते के लिए नियमित मंडी में आते जाते हैं लेकिन, बारिश में खुले आसमान के नीचे बदबूदार कीचड़ में बैठकर बेचना मजबूरी बन गई है। शिकायत करें तो किससे? कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसडीएम विवेकानन्द मिश्र ने कहा मंडी में सफाई करवाने के लिए ईओ को निर्देश दिया जाएगा।