{"_id":"6a2da72ced7784eaed0c85d3","slug":"jindal-super-giants-defeated-jv-indian-by-33-runs-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-159699-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जिंदल सुपर जायंट्स ने जेवी इंडियन को 33 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जिंदल सुपर जायंट्स ने जेवी इंडियन को 33 रन से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्रिकेट : जिला स्टेडियम में आयोजित हुई गौतम बुद्ध अंडर-13 टैलेंट सर्च प्रतियोगिता
सिद्धार्थनगर। जिला स्टेडियम में गौतम बुद्ध स्पोर्ट्स फाउंडेशन और सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गौतम बुद्ध अंडर-13 टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में शनिवार को पहला मुकाबला हुआ। जेवी इंडियन और जिंदल सुपर जायंट्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में जिंदल सुपर जायंट्स ने जेवी इंडियन को 33 रन से शिकस्त दी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिंदल सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में सभी विकेट खोकर 164 रन बनाए। टीम की ओर से शिवांश तिवारी ने सर्वाधिक 37 रन का योगदान किया। चक्रवीर ने 24, समीर ने 20 और मयंक ने 16 रन बनाए। जेवी इंडियन की ओर से हार्दिक, दुर्गेश और नेहा ने दो-दो विकेट हासिल किए। रौनक, हर्ष और आकाश को एक-एक सफलता मिली।
165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेवी इंडियन की पूरी टीम 19.4 ओवर में 131 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जेवी इंडियन की ओर से मैदांस ने 27, दुर्गेश ने 25 तथा गौरव ने 23 रन बनाए। वहीं, जिंदल सुपर जायंट्स की ओर से नैतिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए। सम्राट, अखिलेश, विनायक, समीर और श्रेयांश ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जिंदल सुपर जायंट्स के नैतिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार शिवांश तिवारी को और फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार दुर्गेश पासवान को प्रदान किया गया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले के मुख्य अतिथि व्यवसायी शुभम श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ फार्मासिस्ट डॉ. गोविंद प्रसाद ओझा रहे। इस अवसर पर सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विपिन त्रिपाठी, हरिश्चंद्र, चंद्र प्रकाश सिंह, राघवेंद्र सिंह, मनीष यादव उपस्थित रहे।