{"_id":"699f57ec8e65c104b8035adf","slug":"knowledge-and-devotion-are-matters-of-character-acharya-brahmanand-shastri-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-154121-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञान और भक्ति चरित्र का विषय है : आचार्य ब्रह्मानंद शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञान और भक्ति चरित्र का विषय है : आचार्य ब्रह्मानंद शास्त्री
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धेंसा। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के साहा गांव में आयोजित श्रीविष्णु महायज्ञ कार्यक्रम अंतर्गत मंगलवार की सायं श्रीराम चरित मानस कथा सुनाते हुए आचार्य ब्रह्मानंद शास्त्री ने कहा कि राम के चरित्र के कारण ही रावण परास्त हुआ। कथा श्रवण करने से मानव का कल्याण होता है। कथा वाचक आप को ज्ञान प्रदान कर सकते हैं। कर्म आप लोगों को ही करना पड़ेगा। मनुष्य बनना भी आसान नहीं है। मानव शरीर प्राप्त करके कैसे जीवन जीना है, इसका ज्ञान राम चरित मानस कथा से ही प्राप्त हो सकता है। महाराज दशरथ जनक के बीच संवाद उक्त ज्ञान को रेखांकित करता है। मंगलवार की कथा में जनकपुर से राम का आगमन, राम का राज्याभिषेक, राम का वनवास, सीता हरण, जटायु की मृत्यु आदि मार्मिक प्रसंग को सुनाया। सप्त दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ कार्यक्रम में मुख्य यजमान श्रीकांत शुक्ल, ऋषिदेव ओझा, राजेंद्र शुक्ल, रामकुमार पांडेय, अनंत शुक्ल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
