सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Lecturer Recruitment: 53% Skipped the Exam

प्रवक्ता भर्ती : 53 प्रतिशत ने छोड़ी परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 15 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Lecturer Recruitment: 53% Skipped the Exam
जय किसान इंटर कालेज सकतपुर सनई में प्रवक्ता राजकीय इंटर कालेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते ड
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में रविवार को राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच संपन्न हुई। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कुल 2253 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 1052 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1201 अनुपस्थित रहे। इस तरह लगभग 53 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी, जबकि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी गई।

परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की गई। इसके लिए बाबा हरिदास इंटर कॉलेज उसका बाजार, बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज बर्डपुर, जवाहरलाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज पुरानी नौगढ़, किसान इंटर कॉलेज उसका बाजार, मुस्लिम इंटर कॉलेज महदेईया और जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी केंद्रों पर पहुंच गए थे। प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी और दस्तावेजों की जांच की गई। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। परीक्षा कक्षों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जिनकी मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जा रही थी।
विज्ञापन

परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर उप जिलाधिकारी स्तर के अधिकारियों को स्पेशल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया था। इसके अलावा सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगातार भ्रमणशील रहे। प्रत्येक केंद्र पर दो-दो केंद्र व्यवस्थापकों की भी ड्यूटी लगाई गई थी, जिन्होंने प्रश्नपत्र वितरण से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन तक की प्रक्रिया की निगरानी की।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने परीक्षा के दौरान जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों का जायजा लेने के साथ कंट्रोल रूम में पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था को भी देखा। उन्होंने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा की पारदर्शिता और गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रूप से संकलित किया गया। कहीं से किसी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की शिकायत सामने नहीं आई। प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बताया।
डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि जिले के सभी केंद्रों पर परीक्षा पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई और संपूर्ण प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed