{"_id":"6a2b1d126aa5999c27076043","slug":"light-rain-and-wind-disrupted-the-power-supply-leaving-people-struggling-in-the-dark-all-night-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1031-159581-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हल्की बारिश और हवा में ठप हो रही आपूर्ति, रातभर अंधेरे में परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हल्की बारिश और हवा में ठप हो रही आपूर्ति, रातभर अंधेरे में परेशान रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बढ़नी। हल्की बारिश और तेज हवा से बढ़नी नगर की बिजली की आपूर्ति व्यवस्था एक बार फिर चरमरा गई। बुधवार की शाम बारिश शुरू होते ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे पूरा इलाका रातभर अंधेरे में डूबा रहा। लोगों को भीषण गर्मी, उमस और मच्छरों के बीच रात गुजारनी पड़ी। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे आपूर्ति बहाल की गई।
नगरवासियों का आरोप है कि हल्की बारिश या हवा चलते ही बिजली व्यवस्था बाधित हो जाती है, जिससे हर बार घंटों तक आपूर्ति ठप रहती है। वर्षों से जारी इस समस्या का अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है, जिससे लोगों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौसम में मामूली बदलाव भी पूरे नगर को अंधेरे में धकेल देता है। बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। कई बार एहतियात के नाम पर भी बिजली काट दी जाती है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित होता है। व्यापारियों ने बताया कि बार-बार बिजली कटौती से कारोबार पर असर पड़ रहा है। वहीं, विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है और ऑनलाइन काम करने वाले लोगों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। मरीजों और बुजुर्गों को भी गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगरवासियों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि लाइनों के रख-रखाव और उपकरणों के सुधार पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई जगह पुराने और जर्जर तार आज भी उपयोग में हैं, जिससे हल्की हवा में भी फाल्ट की स्थिति बन जाती है।
रात में बारिश के बाद फाॅल्ट हो गया था, जिसे ठीक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पेड़ों की डालों की कटाई और लाइन सुधार के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है ताकि आगे सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
- लालू प्रसाद, अवर अभियंता, विद्युत