सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Street vendors will become digitally literate and then self-reliant.

Siddharthnagar News: डिजिटल साक्षर होंगे स्ट्रीट वेंडर, फिर बनेंगे आत्मनिर्भर

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 12 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Street vendors will become digitally literate and then self-reliant.
विज्ञापन
स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना शुरू, बांसी नगर पालिका की ओर से शुरु हुआ अभियान

बांसी। नगर पालिका परिषद बांसी में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत मंगलवार से एक माह का विशेष अभियान शुरू हुआ है। यह अभियान 30 जून तक चलेगा। इस अभियान के तहत तीन अलग-अलग स्तरों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के जरिए वेंडर्स को डिजिटल साक्षर बनाने से लेकर ऋण उपलब्ध कराने तक का काम किया जाएगा।
ईओ जय प्रकाश सिंह यादव के मुताबिक विशेष अभियान तीन अलग-अलग स्तरों पर चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत नगर पालिका के स्तर पर लोक कल्याण मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्ट्रीट वेंडर्स और उनके परिवारों की सफलता की कहानियों व उपलब्धियों का उत्सव मनाया जाएगा ताकि अन्य लोग भी प्रेरित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नगर निकाय स्तर पर लोक कल्याण मेले आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत बैंकर्स और स्ट्रीट वेंडर्स की बैठक होंगी। उन्होंने यह भी बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत विशेष अभियान की शुरूआत की गई है। इसको लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे वेंडर्स को डिजिटल लेनदेन के लिए प्रशिक्षित करें। स्ट्रीट वेंडर्स 30 जून तक चलने वाले इस अभियान में अपने नजदीकी नगर निकाय या संबंधित कैंप में पहुंचकर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

वेंडर्स को ऋण व क्रेडिट कार्ड की सुविधा, डिजिटल सशक्तिकरण और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से मौके पर ही जोड़ा जाएगा। वहीं कैंप स्तर पर स्वनिधि कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में नए स्ट्रीट वेंडर्स की पहचान कर उन्हें योजना में शामिल किया जाएगा। अधिकारी के मुताबिक अभियान के तहत स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत छूटे हुए वेंडर्स और उनके परिवारों की प्रोफाइलिंग कर उन्हें सीधे सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। जो वेंडर्स अपना दूसरा ऋण अदा कर चुके हैं, उन्हें नए क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कराया जाएगा और जिन्हें कार्ड मिल चुका है, उन्हें उसके सही इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed