सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Uproar over seizure of 12.88 tonnes of pumpkin seeds bound for India; police pelted with stones.

Siddharthnagar News: भारत भेजे जा रहे 12.88 टन कद्दू बीजपकड़ने पर बवाल, पुलिस पर पथराव

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Uproar over seizure of 12.88 tonnes of pumpkin seeds bound for India; police pelted with stones.
विज्ञापन
नेपाल के परसा जिले का मामला, तीन पुलिस कर्मियों सहित छह घायल




कपिलवस्तु/सिद्धार्थनगर। भारत की सीमा से सटे नेपाल के परसा जिले में बुधवार की रात कद्दू के बीज की बड़ी खेप पकड़ने के बाद बवाल हो गया। छापे की कार्रवाई से नाराज लोगों ने स्थानीय पुलिस टीम पर पथराव किया। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इसमें तीन पुलिसकर्मी समेत छह लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि परसा जिले के बौधिमाई गांवपालिका-7 स्थित बांकुल टोले में 90.16 लाख नेपाली रुपये के 12.88 टन कद्दू बीज भारत भेजने की तैयारी है। सूचना पर नेपाल पुलिस और आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई कर बीज पकड़ लिया। इसबीच, छापे की कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए छह राउंड आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान तीन स्थानीय लोग और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने बरामद बीजों को कब्जे में लेकर कस्टम कार्यालय को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल पुलिस के प्रवक्ता डीएसपी बसंत गौतम ने बताया कि शुरुआती जांच में बीजों को अवैध रूप से भारतीय सीमा में भेजे जाने की आशंका है। मामले में तस्करी नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed