{"_id":"69a9cb4188a109c45002286f","slug":"long-queues-at-the-hospital-increased-number-of-patients-suffering-from-cold-and-fever-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-154515-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अस्पताल में लंबी कतार... जुकाम-बुखार के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अस्पताल में लंबी कतार... जुकाम-बुखार के मरीज बढ़े
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के नए भवन में स्थित ओपीडी में मरीजों की लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। होली पर अवकाश के बाद बृहस्पतिवार को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसमें सर्दी, जुकाम और बुखार के साथ पेट से जुड़ी परेशानियों वाले मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई।
सुबह से ही ओपीडी में पंजीकरण काउंटर और विभिन्न विभागों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे मरीजों को उपचार के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। सर्दी, जुमाम-बुखार की समस्या लेकर मरीज पहुंचे। कमोबेश यही हाल सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर देखने मिला। दोपहर 12:30 बजे तक ही पर्चा कटा, ऐसे में मरीजों को और परेशानी झेलनी पड़ा।
होली पर्व पर बुधवार को मेडिकल कॉलेज और सीएचसी और पीएचसी में अवकाश था। इसलिए बृहस्पतिवार को अस्पताल खुला तो मरीजों की संख्या अधिक देखी गई। पर्ची काउंटर पर भीड़ लगी रही। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में स्किन विभाग में पहुंचे तो यहां 30 मरीजों का इलाज किया जा चुका था। एक मरीज चेहरे पर दाने की शिकायत लेकर पहुंचा था। डॉ. पवन सिंह ने बताया कि रंग की समस्या से जुड़ा केवल एक मरीज पहुंचा था। डॉक्टर ने बताया कि दो से तीन दिन बाद असर देखने को मिलता है। ऐसे में स्किन की समस्या से जुड़े लोग पहुंच रहे हैं।
मेडिसिन विभाग के पहुंचे तो दोपहर 12 बजे तक 12 मरीज ऐसे पहुंचे थे, जिन्हें पेट में दर्द थी और उल्टी दस्त की शिकायत थी। हालांकि, यह एक या दिन नहीं कई दिनों की परेशानी थी। डॉक्टर के पूछे जाने पर उन्होंने कोई खाद्य सामग्री भी ऐसी नहीं खाने की बात कही, जिससे यह समस्या हुई हो। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है, यह वजह से भी पेट की दिक्कत होती है।
Trending Videos