{"_id":"69ac707ed1b01f9fad083997","slug":"lpg-shortage-strict-action-will-be-taken-against-hoarders-register-will-be-audited-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-154610-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस किल्लत : जमाखाेरों पर होगी सख्त कार्रवाई... रजिस्टर की होगी ऑडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस किल्लत : जमाखाेरों पर होगी सख्त कार्रवाई... रजिस्टर की होगी ऑडिट
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद अचानक आपूर्ति बंद होने की आशंका से गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की कतार लगने लगी है। वहीं, पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति बाधित होने व महंगे होने की अफवाह के बीच पेट्रोल पंपों पर भी तेल लेने के लिए भीड़ लग रही है। अफवाहों से मची अफरा-तफरी के बीच प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। डीएम के निर्देश पर पूर्ति विभाग ने टीम गठित कर पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों के रजिस्टर की नियमित आडिट करने की प्रक्रिया शुरू की है।
शहर समेत जिले के सभी पांच तहसीलों में 125 पेट्रोल पंप और 45 गैस एजेंसियां है। वहीं, जिले में गैस सिलिंडर के 2.17 लाख उज्ज्वला कनेक्शन और तीन लाख सामान्य कनेक्शन धारी है। पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने के पहले तक लोगों को आसानी से गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी मिलती रही और गैस एजेंसियों पर इक्का-दुक्का ही उपभोक्ता पहुंचते थे जबकि युद्ध के बाद जिले के विभिन्न गैस एजेंसियों पर एक सप्ताह से उपभोक्ताओं की कतार लगने लगी हैं।
लोटन प्रतिनिधि के अनुसार गैस न मिलने व बाद में दाम बढ़ने के अफवाह से शनिवार को गैस एजेंसी पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे महेश एचपी गैस लोटन और साईं बाबा एचपी गैस सोहास-शुमाली के परिसर और आसपास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग कतार लगाकर गैस लेने के लिए जद्दोजहद करते देखे गए। गैस एजेंसी मालिक महेश कन्नौजिया और सुनील जायसवाल ने लोगों को बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अनावश्यक भीड़ न लगाने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। घोसियारी प्रतिनिधि के अनुसार अफवाह के चलते पेट्रोल पंपों पर भी लोगों की भीड़ देखी गई।
-- -- -- -- -- --
बिना बुकिंग वाले लगा रहे भीड़
बढ़नी। गैस की कमी की अफवाह के चलते शनिवार को युग कृष्णा गैस एजेंसी और भरौली स्थित गोदाम पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं और बड़ी संख्या में लोग बिना बुकिंग के ही पहुंच गए थे। एजेंसी मैनेजर अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है। जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग हुई है उन्हें नियमित रूप से गैस दी जा रही है, लेकिन बिना बुकिंग के बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से एजेंसी और गोदाम पर भीड़ बढ़ गई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और बुकिंग के अनुसार ही गैस लेने की अपील की।
-- -- -- -- -- --
नहीं है किल्लत, अनावश्यक भंडारण से बचे : डीएम
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने जनपद वासियों से अपील की है कि गैस सिलिंडर एवं डीजल को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह व भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि जनपद में गैस सिलिंडर और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए घबराकर अधिक मात्रा में खरीदारी या भंडारण करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचें और केवल प्रशासन द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि सभी लोग जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करें और व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग को निर्देशित किया है कि गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर नियमित निगरानी रखी जाए तथा कालाबाजारी या जमाखोरी की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाए।
Trending Videos