{"_id":"6a2d94cd8a297d09f7078297","slug":"luxury-bus-collides-with-truck-several-passengers-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-159737-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ट्रक से टकराई लग्जरी बस, कई यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ट्रक से टकराई लग्जरी बस, कई यात्री घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बस्ती-लखनऊ मार्ग पर हर्रैया के आगे छावनी क्षेत्र के पास एक प्राइवेट लग्जरी एसी स्लीपर बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल भिजवाया गया। वहीं, बस में सवार आम आदमी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष इमरान लतीफ हादसे में बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार, इमरान लतीफ बस्ती से दिल्ली जाने के लिए बस में सवार हुए थे। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए तथा यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है।
इमरान लतीफ ने बताया कि दुर्घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। उन्होंने अन्य लोगों के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। घायलों को उपचार के लिए भेजने के बाद उन्होंने अपना निजी वाहन बुलाया और डुमरियागंज लौट आए।