{"_id":"69f2540c61f8db8228089e25","slug":"mobile-court-in-ambedkar-auditorium-on-may-8-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-157380-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आंबेडकर सभागार में मोबाइल कोर्ट आठ मई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आंबेडकर सभागार में मोबाइल कोर्ट आठ मई को
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांगजनों की समस्याओं का होगा निस्तारण
सिद्धार्थनगर। राज्य आयुक्त, न्यायालय कार्यालय दिव्यांगजन की ओर से आठ मई को जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांगजनों की समस्याओं के निस्तारण के लिए विकास भवन के आंबेडकर सभागार में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने इसके लिए एडीएम, एएसपी, पीडी ग्राम्य विकास अभिकरण, सीएमओ, डीडीओ, डीपीआरओ, डीएसओ, बीएसए, एआरटीओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। यह सभी अफसर राज्य आयुक्त की ओर से आठ मई को आयोजित मोबाइल कोर्ट में दिव्यांगजनों को चिह्नित कर शिकायत के निस्तारण के लिए उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे।