फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Pakistan Independence Day fireworks

Siddharthnagar News: पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर आतिशबाजी

Mon, 17 Aug 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 17 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Independence Day fireworks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के वार्ड नंबर 14 मां भारती नगर में पाकिस्तार के स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त की शाम हुई आतिशबाजी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगर निवासी सौरभ गुप्ता ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर मामले की स्थलीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने आतिशबाजी को ईद मिलादुन्नबी की रात चांद निकलने की खुशी में किया जाना बताया है। एसडीएम ने शिकायत को जांच के लिए पुलिस को भेज दिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सौरभ गुप्ता का आरोप है कि 14 अगस्त की शाम वार्ड नंबर 14 में जामा मस्जिद के पास चौराहे पर आतिशबाजी कर पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जश्न मनाया गया। उन्होंने शिकायती पत्र में कहा कि इस तरह की आतिशबाजी से क्षेत्र में आक्रोश और असंतोष का माहौल बना। उन्होंने प्रशासन से मौके की जांच कराने के साथ ही घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मुस्लिम पक्ष के मोहम्मद शहजाद, फैजान अंसारी, इजहार हुसैन आदि ने आरोप को खारिज करते हुए बताया कि 14 अगस्त की शाम ईद मिलादुन्नबी का चांद दिखाई दिया था। इसीलिए आतिशबाजी की थी।

उपजिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आतिशबाजी को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायती पत्र को जांच के लिए पुलिस को भेज दिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed