फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Taxis are picking up passengers right in front of Roadways buses, leaving travelers helpless.

Siddharthnagar News: रोडवेज बसों के आगे टैक्सी में भर रहे सवारी, यात्री बेबस

Mon, 17 Aug 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 17 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Taxis are picking up passengers right in front of Roadways buses, leaving travelers helpless.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। बांसी, डुमरियागंज, इटवा, शोहरतगढ़, बढ़नी और नौगढ़ समेत प्रमुख कस्बों में रोडवेज बसों के निर्धारित ठहराव के आसपास टैक्सी और अन्य छोटे वाहन सवारी भर रहे हैं।
अफसरों के पास शिकायतें भी पहुंच रही हैं। बस के पहुंचते ही टैक्सी चालक सवारी लेने के लिए उसके आगे तक वाहन लगा देते हैं। इससे बस को किनारे लगाने में दिक्कत होती है और यात्रियों को भी चढ़ने-उतरने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती।
विज्ञापन

कस्बों के प्रमुख बस ठहराव स्थलों पर रोडवेज बस के पहुंचते ही टैक्सी संचालकों में सवारी बैठाने की होड़ शुरू हो जाती है। कई बार टैक्सी बस के आगे या ठीक बगल में खड़ी कर दी जाती है। बस चालक को यात्रियों के लिए जगह बनाने में परेशानी होती है। पीछे से आने वाले वाहनों के कारण सड़क पर भी दबाव बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी उन यात्रियों को होती है जो परिवार, सामान या बच्चों के साथ सफर करते हैं। बस से उतरने के बाद उन्हें सामने खड़े वाहनों के बीच से निकलना पड़ता है। बुजुर्ग यात्रियों के लिए स्थिति और मुश्किल हो जाती है।

बांसी में बस के आगे तक पहुंच रहे वाहन : बांसी में रोडवेज बसों के ठहराव वाले स्थान पर टैक्सी और अन्य छोटे वाहनों की भीड़ यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। बस आने पर सवारी बैठाने के लिए वाहन आगे तक पहुंच जाते हैं। इससे बस को खड़ा करने और यात्रियों को उतारने-चढ़ाने में असुविधा होती है। टैक्सी खड़ी होने के कारण रास्ता तलाशना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि बसों के लिए स्थान पहले से निर्धारित है तो वहां दूसरे वाहनों को खड़ा करने पर रोक होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed