{"_id":"69c2e3ef7b700411c60884e3","slug":"registration-for-free-operation-will-be-done-till-april-1-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155541-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: निशुल्क ऑपरेशन के लिए एक अप्रैल तक होगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: निशुल्क ऑपरेशन के लिए एक अप्रैल तक होगा पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जन्म से कटे होंठ और तालू के बच्चे अब खिलखिलाकर मुस्कुरा सकेंगे। बच्चों की इस जन्मजात विकृति को दूर करने के लिए स्माइल ट्रेन संस्था द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जन्म से कटे होंठ व कटे तालू के मरीजों का निशुल्क पंजीकरण शिविर का आयोजन 26 मार्च से एक अप्रैल तक किया जाएगा। जिले के साथ-साथ ब्लॉकों में आयोजन होंगे।
यह जानकारी सोमवार को सीएमओ डॉ. रजत चौरसिया ने दी। उन्होंने बताया कि इटवा, डुमरियागंज, खुनियांव और भनवापुर ब्लॉक के मरीजों का पंजीकरण 26 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा में किया जाएगा। बांसी, मिठवल, खेसरहा और जोगिया ब्लॉक के मरीजों का पंजीकरण 27 मार्च को हेल्थ वेलनेस सेंटर सूपाराजा, बांसी में किया जाएगा। बर्डपुर, बढ़नी और शोहरतगढ़ ब्लॉक के मरीजों का पंजीकरण 28 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर में किया जाएगा। नौगढ़, उसका बाजार व लोटन ब्लॉक के मरीजों का पंजीकरण 30 मार्च को एएनएम प्रशिक्षण केंद्र, कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी में किया जाएगा। इसके अलावा समस्त ब्लॉक तथा शहरी क्षेत्र के छूटे हुए मरीजों का पंजीकरण 31 मार्च एवं एक अप्रैल को एएनएम प्रशिक्षण केंद्र, कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी, सिद्धार्थनगर में किया जाएगा।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी और नोडल अधिकारी डॉ. वीएन चतुर्वेदी ने बताया की पंजीकृत मरीजों का संपूर्ण इलाज हेल्थ सिटी हॉस्पिटल लखनऊ में डॉ. वैभव खन्ना प्रोजेक्ट डायरेक्टर स्माइल ट्रेन प्लास्टिक सर्जन एवं डॉ. आदर्श कुमार सीनियर प्लास्टिक सर्जन के द्वारा निशुल्क किया जाएगा। मरीजों को आने-जाने का किराया भी दिया जाएगा।
Trending Videos