{"_id":"69c5717b58fc5a7e370021aa","slug":"cylinders-of-two-consumers-stolen-from-the-agency-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155606-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एजेंसी से दो उपभोक्ताओं केे सिलिंडर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एजेंसी से दो उपभोक्ताओं केे सिलिंडर चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्हिया। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र महला गैस ग्रामीण वितरण एजेंसी एक और चिल्हिया थाना क्षेत्र के कदवा स्थित गैस एजेंसी पर दो गैस सिलिंडर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
मिली जानकारी के मुताबिक, धनगढ़िया एक महिला महला इंडेन गैस ग्रामीण वितरण एजेंसी पर बुधवार को गैस लेने के लिए आई थी। इस दौरान उसका सिलिंडर चोरी हो गया। इसी तरह चिल्हिया थाना क्षेत्र के कदवा स्थित एचपी गैस एजेंसी पर लाइन में लगे दो उपभोक्ता का सिलिंडर चोरी हो गया।
उपभोक्ता बोले कि पैसा जमा करने के लिए गए, वापस जहां सिलिंडर था वहां पहुंचे तो सिलिंडर ही नहीं था।
लोगों पूछताछ की तो कुछ पता नहीं चल पाया है। गैस भी नहीं मिला और सिलिंडर भी चोरी हो गया। पीड़ित कांति देवी, शनि यादव सहित एक और महिला ने बताया कि घर का चूल्हा दो दिन से नहीं जला है। महला एजेंसी मालिक बब्लू श्रीवास्तव और कदवा बाजार एचपी एजेंसी प्रभु बोरा ने बताया कि एजेंसी के बाहर चोरी हुए सिलिंडर की जानकारी नहीं है।
Trending Videos