सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Road was broken to lay pipes, making movement difficult

Siddharthnagar News: पाइप डालने के लिए तोड़ी दी सड़क, आवाजाही दुश्वार

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 26 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Road was broken to lay pipes, making movement difficult
बांसी क्षेत्र के जमलाजोत गांव में जलजीवन मिशन द्वारा सड़क में किए गए गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
बांसी। बांसी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमलाजोत में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई गई पाइपलाइन सुविधा के बजाय मुसीबत का सबब बन गई है। कार्यदायी संस्था ने गांव की समस्त सीसी, इंटरलॉकिंग और खड़ंजा सड़कों के बीचों-बीच गड्ढे खोदकर पाइप तो डाल दिया, लेकिन उन्हें दुरुस्त करने के बजाय सिर्फ मिट्टी डालकर छोड़ दी गई है। इससे लोगों की मुसीबत बढ़ गई है।
Trending Videos

ग्राम पंचायत जमलाजोत ग्रामीणों का आरोप है कि इस लापरवाही की वजह से पूरे गांव के रास्ते बर्बाद हो गए हैं। सड़कों के बीच में गड्ढा हो गया है, जिससे सड़क पर चलने में राहगीरों को काफी दिक्कत हो रही है और आए दिन छोटे बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। प्रधान प्रतिनिधि विष्णु सहाय समेत पलटन राम वर्मा, कन्हैया सिंह, बबलू, आकाश, अभिषेक, कौलेश्वर, दीपक, विशाल, दुर्गावती, किस्मती, फोटो, शकीरा, श्यामलाल, वकील और फकीर आदि ग्रामीणों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह विकास नहीं विनाश हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की सुव्यवस्थित सड़कों को खोदकर गड्ढे में तब्दील कर दिया गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कई बार जल जीवन मिशन के जिम्मेदारों से सड़क को गड्ढा मुक्त करने को कहा गया, परंतु किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।
इस संबंध में जल जीवन मिशन के जेई चंद्रबाबू से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वे अभी बाहर हैं। लौटने के बाद मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed